Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बेटियों की उपलब्धियों से विश्व में बनी हरियाणा की पहचान : सुमन सैनी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लाडवा में जिला स्तरीय कार्यक्रम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
लाडवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर मौजूद सुमन सैनी व अन्य।  -निस
Advertisement

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि आज हरियाणा की बेटियां खेल, विज्ञान, शिक्षा, सेना और अंतरिक्ष जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लाडवा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि जिन बेटियों पर कभी केवल 'किसान और जवान' की धरती का तमगा था, आज वे अपनी उपलब्धियों से पूरे विश्व में प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं। सुमन सैनी ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का खाका खींचते हुए कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के बजट को बढ़ाकर 6,500 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 9 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाते हुए कहा कि गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) कैंसर से बचाव के लिए प्रदेश की 3 लाख बेटियों को नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी।

सुमन सैनी ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष स्थापित 943 डेयरी इकाइयों में से 316 इकाइयां महिलाओं द्वारा संचालित हैं। नए वीटा बूथों के आवंटन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वाहन चलाने का प्रशिक्षण और 'पिंक कैब योजना' शुरू की गई है। सुमन सैनी ने कहा कि संसद द्वारा पारित 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023' महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देकर यह साबित कर दिया है कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में नारी शक्ति की भूमिका अनिवार्य है। इस अवसर पर कैलाश सैनी, डॉ. गणेश दत्त, साक्षी खुराना व वंदना गौरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement

उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए किया सम्मानित

Advertisement

कार्यक्रम में सुमन सैनी ने कनिष्का सैनी, कशिश शर्मा, मुस्कान सैनी समेत खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाने वाली युवतियों को सम्मानित किया। साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग की रेखा रानी, रविना व मंजू पुनिया सहित कई उत्कृष्ट कर्मचारियों को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया।

Advertisement
×