हरविंद्र कल्याण ने राजकीय मॉडल स्कूल में मल्टीपर्पज हॉल का किया उद्घाटन
हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित मल्टी पर्पज़ हॉल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों...
हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित मल्टी पर्पज़ हॉल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति को दर्शाती प्रस्तुतियां दीं। कल्याण ने नए हॉल को विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए उपयोगी बताया। साथ ही विद्यालय के सौंदर्यीकरण व भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों पर चर्चा की गई। हरविंद्र कल्याण के विद्यालय में पहुंचने पर एनसीसी छात्रों ने मार्च पास्ट कर उन्हें सलामी दी और स्वागत किया। यह हॉल 86 गुणा 36 साइज में तैयार किया गया है, जिसमें 250 से अधिक छात्र एक साथ बैठ सकते हैं।
हॉल के निरीक्षण के बाद विधानसभा अध्यक्ष कल्याण स्कूल परिसर में पहुंचे, जहां उन्होंने पेड़ों के चबूतरे बनाने और सौंदर्यीकरण को और बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल प्रशासन से अन्य आवश्यक कार्यों की डिमांड भी मांगी, ताकि विद्यालय को और अधिक सुविधाजनक व आधुनिक बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान 12वीं की छात्रा वंशिका को भी सम्मानित किया गया। वंशिका ने वीर बाल दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था, जिसके लिए उसे 11 हजार का चेक मिला था। हरविंद्र कल्याण ने कहा कि यह मल्टी पर्पज़ हॉल विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

