टोहाना के डीएवी सैंटेनरी स्कूल में सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ प्राचार्या रूचि चावला। -निस
Advertisement
RESULT डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं के परीक्षा परिणाम में शानदार अंक अर्जित किए। स्कूल के छात्र हर्षित ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, सिद्धार्थ सिंह ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा वान्या भाटिया ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्या रुचि चावला ने बताया कि स्कूल के 94 विद्यार्थियों ने दसवीं परीक्षा में भाग लिया जिसमें विद्यालय का सर्वोच्च प्रतिशत 97.4 प्रतिशत तथा स्कूल औसत प्रदर्शन 75.2 प्रतिशत रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी तथा शिक्षकों के समर्पित प्रयासों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।
Advertisement
Advertisement
×
