गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाओं ने समाज को एक सूत्र में बांधा : बराला
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर रामनगर स्थित बाबा बंदा बहादुर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित अखंड पाठ साहिब का मंगलवार को भोग डाला गया जिसमें राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाकर सर्वसमाज के...
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर रामनगर स्थित बाबा बंदा बहादुर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित अखंड पाठ साहिब का मंगलवार को भोग डाला गया जिसमें राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाकर सर्वसमाज के कल्याण की कामना की। सांसद बराला ने कहा कि गुरु साहिब का सम्पूर्ण जीवन धर्म की रक्षा, अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, मानवता की सेवा व बलिदान का अनुपम उदाहरण है। गुरु गोबिंद सिंह द्वारा दिए संदेश सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करते हैं। गुरु की शिक्षाएं समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करती हैं। सांसद ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा महापुरुषों, संतों और गुरुओं की जयंती एवं प्रकाश पर्व पूरे प्रदेश में सम्मान, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाए जा रहे हैं। इन आयोजनों से सरकार युवाओं को महापुरुषों के जीवन दर्शन से जोड़ने व उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

