Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गुहला चीका में 2041 तक होंगे 18 सेक्टर

11 रिहायशी सेक्टरों समेत कई विकास परियोजनाएं तैयार, राज्य स्तरीय समिति को भेजा जाएगा डी-प्लान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुहला चीका के डी-प्लान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीसी अपराजिता।  -निस
Advertisement

शहर के लिए डी-प्लान 2041 को लेकर बुधवार सुबह लघु सचिवालय के सभागार में डीसी अपराजिता की अध्यक्षता में जिला प्लानिंग एवं जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। जिसमें डी-प्लान 2041 को लेकर चर्चा की गई। डीसी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़े सुझाव डीटीपी को दें। ताकि जिला स्तरीय समिति द्वारा अंतिम रूप दिए जाने के बाद डी-प्लान को राज्य स्तरीय समिति की अनुशंसा के लिए भेजा जा सके। डीटीपी ने समिति के समक्ष वर्ष 2041 तक के डी-प्लान के बारे में बताया कि 1 दिसंबर 2011 को गुहला-चीका का अतिरिक्त कंट्रोल एरिया घोषित हुआ था। अब जो डी-प्लान तैयार किया गया है, उसके लिए सरकार ने 24 अप्रैल 2025 को इन-प्रिंसिपल अनुमति दी है। जिसे अब जिला स्तरीय समिति में स्वीकृति दी जानी है।

डीटीपी प्रवीन कुमार ने बताया कि प्लान में करीब 1 लाख 75 हजार जनसंख्या के लिए योजना तैयार की गई है, जिसमें मौजूदा 40 हेक्टेयर समेत कुल 1500 हेक्टेयर एरिया प्रस्तावित है, जिसमें 250 लोग प्रति हेक्टेयर की दर से रह सकेंगे। इस एरिया में 680 हेक्टेयर रिहायशी क्षेत्र, 76 हेक्टेयर कॅमर्शियल, 132 हेक्टेयर इंडस्ट्रियल, ट्रांसपोर्ट एवं कम्यूनिकेश्न के लिए 154, पब्लिक यूटिलिटी के लिए 81, पब्लिक एवं सेमी पब्लिक के लिए 184 हेक्टेयर में एरिया प्रस्तावित है। साथ ही 193 हेक्टेयर खाली एरिया रखा गया है। इस एरिया में नगर पालिका क्षेत्र में 1451 हेक्टेयर और 49 हेक्टेयर कंट्रोल एरिया से लिया गया है। इसके अलावा कुल 18 सेक्टर प्रस्तावित हैं। इसमें से 11 सेक्टर रिहायशी हैं। इनमें सेकटर 2, 3 और 6, 10, 12, 13, 14, 15, 17 और 18 के भाग, सेक्टर 4 व 11 शामिल हैं।

Advertisement

डीटीपी ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में 20 प्रतिशत क्षेत्र ग्रुप हाउसिंग कंपोनेंट पॉलिसी के तहत नियम लागू है। सेक्टर 2, 4, 12, 15, 17 और 18 के भाग को कमर्शियल क्षेत्र में शामिल किया गया है। वहीं सेक्टर एक, पांच व 13 के भाग को इंडस्ट्रियल एरिया लिया गया है। वहीं 4 हेक्टेयर को ट्रांसपोर्ट एवं कम्यूनिकेशन एक्टिविटी को सेक्टर 10 व 18 सेक्टर में शामिल किया गया है। वहीं 81 हेक्टेयर को पब्लिक यूटिलिटी के लिए रखा गया है। इसमें सेक्टर 3, 8, 10, 17 और 18 के हिस्से और पब्लिक और सेमी पब्लिक के लिए सेक्टर 7, 8, 10, 16 और 18 का भाग शामिल किया गया है। इसके अलावा 193 हेक्टेयर एरिया को पार्क और ओपन एरिया भविष्य की जरूरतों के लिए रखा गया है। बैठक में एडीसी डाॅ. सुशील कुमार, डीएमसी कपिल कुमार, एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, डीएसपी गुरविंदर सिंह, कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल व सुरेंद्र सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×