देश भक्ति के गीतों पर जमकर झूमे ग्रीन पार्क निवासी
ग्रीन पार्क कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर सिटीजन मोहिंदर सिंह कोचर उपस्थित थे। उन्होंने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन...
ग्रीन पार्क कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर सिटीजन मोहिंदर सिंह कोचर उपस्थित थे। उन्होंने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग देशभक्ति के गानों पर जमकर झूमे। साथ ही पूरा वातावरण वंदे मातरम्, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्कूल नंबर 8 के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को बहुत सराहा गया। अग्रवाल महिला संगठन की प्रधान रितु गुप्ता ने भी सबको बधाई देते हुए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संगठन के प्रधान दविंदर मेहता, नरेश नागपाल, नरेश मेहता, विनोद सेठी, अशोक मक्कड़, ओमप्रकाश कपूर, सुरेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश भाटिया, सुभाष दत्ता, जगदीश मित्र दत्ता, सुभाष ढल, कृष्ण लाल भाटिया, विकास नारंग, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, अध्यापक विनोद कुमार मुख्यरूप से उपस्थित थे।

