Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

त्रिकोणी चौक पर विकसित होगी ग्रीन बेल्ट, पुराना छछरौली रोड होगा चौड़ा

मेयर ने अधिकारियों को फिजिबिलिटी चेक करने के दिये निर्देश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी में त्रिकोणी चौक के पास किया गया अतिक्रमण। -हप्र
Advertisement

निगम के वार्ड 3 में त्रिकोणी चौक से दादूपुर नलवी नहर के पास सड़क किनारे लोगों द्वारा किए कब्जों को हटवाकर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। साथ ही पुराना छछरौली रोड पर हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज के मोड़ से महर्षि कश्यप चौक तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा। सड़क के साथ ही निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जाएगा। मेयर सुमन बहमनी ने अधिकारियों को जल्द फिजिबिलिटी चेक कर तीनों विकास कार्य करने के निर्देश दिए।

जगाधरी के त्रिकोणी चौक के पास जगाधरी बाइपास रोड व पुराना छछरौली रोड पर लंबे समय से सड़क किनारे कब्जों के कारण न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। वार्ड 3 के पार्षद जयंत स्वामी ने सदन की बैठक में अवैध कब्जों को हटवाकर ग्रीन बेल्ट विकसित करने, पुराना छछरौली रोड को चौड़ा करने व निकासी के लिए नाले का निर्माण करने का प्रस्ताव रखा था। जिसे सदन की बैठक में पास किया गया। अब निगम द्वारा यहां से अतिक्रमण हटाकर हरियाली विकसित की जाएगी, जिससे क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण और बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सकेगा। मेयर बहमनी ने कहा कि अतिक्रमण हटने से जहां यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, वहीं पुराना छछरौली रोड की सड़क चौड़ी होने के साथ-साथ पूरे मार्ग पर व्यवस्थित तरीके से नाले का निर्माण किया जाएगा, ताकि बरसाती पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने तीनों विकास कार्यों को शुरू करने से पहले मौके पर फिजिबिलिटी जांच पूरी करने के निर्देश दिए।

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement
×