हर परिवार को सहकारिता से जोड़ना सरकार का लक्ष्य : शर्मा
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के हर परिवार को सहकारिता की गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्प है। रविवार शाम समालखा के ब्लू जे होटल में मीडिया से...
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के हर परिवार को सहकारिता की गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्प है। रविवार शाम समालखा के ब्लू जे होटल में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से स्वरोजगार के व्यापक अवसर पैदा किए जा रहे हैं।
डॉ. शर्मा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सहकारिता विभाग एक ‘गेम चेंजर’ साबित हो रहा है। सेल्फ हेल्प ग्रुप, पैक्स, वीटा सोसाइटी, डेयरी फेड और शुगर फेड के जरिए हजारों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। सहकारिता मंत्री ने बताया कि लेबर फेड से जुड़ी सहकारी समितियों के लिए कार्य सीमा को बढ़ाकर लगभग एक करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस निर्णय से न केवल श्रमिकों को अधिक काम मिलेगा, बल्कि उनकी व्यक्तिगत आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यूजीसी कानून से जुड़े विवादित प्रश्न के उत्तर में डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि मामला फिलहाल माननीय न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। उन्होंने दोहराया कि सरकार न्यायालय के अंतिम निर्णय का पूर्ण सम्मान करेगी और उसी के अनुरूप आगामी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने सभी वर्गों से अपील की कि वे एकजुट होकर देश के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें।

