Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर सरकार का फोकस : सुधा

पूर्व मंत्री ने गांव सुंदरपुर में विकास कार्यों का किया शुभारंभ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कुरुक्षेत्र में मंगलवार को सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते पूर्व मंत्री सुभाष सुधा।  -हप्र
Advertisement

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने जैसे विषयों पर सरकार का मुख्य फोकस है। सुभाष सुधा वार्ड 17 सुंदरपुर में नगर पार्षद की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने 11 लाख 50 हजार रुपए से लगने वाले ट्यूबवेल व जोहड़ की चारदीवारी के कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने थानेसर ही नहीं कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा में विकास कार्य करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस जिले को साफ स्वच्छ और विकसित बनाने के लिए योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। नायब सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। इस मौके पर पार्षद प्रेम नारायण अवस्थी, थानेसर मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कु, गीता जयंती मेला प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी, पूर्व पार्षद प्रदीप सैनी, नरेश सैनी, काका सैनी व विक्रम सैनी मौजूद रहे।

सुभाष सुधा ने वार्ड 21 में 5 लाख 91 हजार से सलारपुर रोड का निर्माण कार्य व 3 लाख रुपए से सपड़ा काॅलोनी, वार्ड 21 में 3 लाख 37 हजार से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री ने वार्ड 20 में 9 लाख 50 हजार रुपये से गली निर्माण कार्य, वार्ड 20 में 8 लाख 50 हजार से बनने वाली सड़क, पुलिया व पार्क आदि की मुरम्मत निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सुधा ने कहा कि सरकार ने आमजन की सुविधाओं को जहन में रखकर योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। सरकार ने थानेसर हलका को विशेष फोकस रखकर योजनाएं तैयार की हैं। इस हलके के विकास पर कई सौ करोड़ रुपये का बजट खर्च किया है। इस अवसर पर वार्ड 20 के पार्षद मानिंदर छिन्दा, पंकज, शशि जैन, प्रवीण ढींगरा गुरचरण फौजी, महिंदर पाल, रेशम सिंह, वार्ड 21 से संजीव सिकरी, सोमनाथ गर्ग, संजय मित्तल, जय गोपाल धवन, सुभाष मित्तल राजीव गर्ग, अंशुल बंसल व पंकज मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×