ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करना ही सरकार का उद्देश्य : बेदी
सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला ग्राउंड में डेयरी फार्मर एसोसिएशन द्वारा आयोजित 7वें अंतर्राष्ट्रीय डेयरी कृषि मेले का निरीक्षण किया। मेले में सैकड़ों प्रकार के पशु, डेयरी...
सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला ग्राउंड में डेयरी फार्मर एसोसिएशन द्वारा आयोजित 7वें अंतर्राष्ट्रीय डेयरी कृषि मेले का निरीक्षण किया। मेले में सैकड़ों प्रकार के पशु, डेयरी से संबंधित उपकरण, पशुओं की दवाएं, कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले कृषि यंत्र भी शामिल किए गए। इन यंत्रों से संबंधित कंपनी किसानों को कृषि यंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवा रहे थे। मंत्री राणा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने किसानों की आय को तीन गुणा करने का काम किया है। इसके लिए किसानों के कच्चे माल को पक्का किया जा रहा है, डेयरी में सब्सिडी उपलब्ध करवाया जा रहा है, हॉर्टिकल्चर में सब्जी की फसलों को बढ़ा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा लगातार किसानों के हित के लिए नई नीतियां लागू की जा रही है, जो किसानों की आय को बढ़ाने में मददगार बन रही हैं।
मंत्री बेदी ने कहा कि डेयरी फार्मर एसोसिएशन द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं, जिनमें मुख्य रूप से डेयरी किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए योजनाएं शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम, राष्ट्रीय पशुधन मिशन और डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड शामिल हैं। ये कार्यक्रम पशु स्वास्थ्य, दूध परीक्षण और सहकारी समितियों के गठन पर केंद्रित हैं, ताकि किसानों की आय बढ़े और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। हरियाणा में डेयरी फार्मर एसोसिएशन द्वारा हाल ही में किसान मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को डेयरी खोलने के लिए सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।
वाल्मीकि धर्मशाला का किया शिलान्यास
मंत्री कृष्ण बेदी ने शुक्रवार को शास्त्री मार्केट में स्थित माता मदानण मंदिर में आयोजित 14वें वार्षिक उत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने वाल्मीकि धर्मशाला एवं माता मदानण प्रबंध समिति के हॉल का शिलान्यास किया और हॉल के निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। बेदी ने माता मदानण मंदिर की नगर शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू किया जाए, इस निर्माण कार्य को रुकने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर वाल्मीकि धर्मशाला एवं माता मदानण प्रबंध समिति प्रधान गौतम झंझोटड़, जाट धर्मशाला प्रधान कृष्ण श्योकंद, सैनी सभा के प्रधान गुरनाम सैनी, करनैल सैनी, श्याम लाल जांगड़ा, रेखा वाल्मीकि, रजवंत कौर, रामकिशन, दीपक, राकेश, वेद प्रकाश, अजय गिल, अमित, जोगराम व सुरजभान मौजूद रहे।

