किसानों के हित में काम कर रही सरकार : सुरेंद्र
मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र खरक भूरा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में निरंतर काम कर रही है। मंडियों में सुविधाओं का विस्तार, फसलों की खरीद की सुगम व्यवस्था, समय पर भुगतान और आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता...
मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र खरक भूरा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में निरंतर काम कर रही है। मंडियों में सुविधाओं का विस्तार, फसलों की खरीद की सुगम व्यवस्था, समय पर भुगतान और आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सुरेंद्र खरक भूरा ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मंडियों में शेड, पेयजल, स्वच्छता, पक्के रास्तों और लाइट व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ किसानों तक पहुंचे, इसके लिए पारदर्शी व्यवस्था अपनाई जा रही है। डिजिटल प्रक्रियाओं के माध्यम से भुगतान प्रणाली को सरल और तेज बनाया गया है। सुरेंद्र खरक भूरा ने कहा कि प्रदेश में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए नई योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिससे किसानों की आय बढ़े।

