Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पंजाब में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही सरकार : ढांडा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा अपने पैतृक गांव धनौरी में आयोजित जय बाबा खैरनाथ कबड्डी कप-1 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जय बाबा खैरनाथ स्टेडियम कमेटी द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में गांववासियों और...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल के गांव धनौरी में अनुराग ढांडा को सम्मानित करते आयोजन समिति के सदस्य।  -हप्र
Advertisement

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा अपने पैतृक गांव धनौरी में आयोजित जय बाबा खैरनाथ कबड्डी कप-1 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जय बाबा खैरनाथ स्टेडियम कमेटी द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में गांववासियों और आयोजन समिति ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अनुराग ढांडा ने कहा कि धनौरी की मिट्टी से उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव है और यहां के युवाओं को खेलते देख उन्हें अपने बचपन के दिन याद आ गए। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल प्रतिभाओं की भूमि है और यहां के खिलाड़ियों ने ओलिंपिक से लेकर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक देश का नाम रोशन किया है।

Advertisement

ढांडा ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम हैं। यदि युवाओं को उचित अवसर, मैदान, आधुनिक सुविधाएं और संतुलित डाइट मिले तो वे प्रदेश और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से खिलाड़ियों के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन और नशा विरोधी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वहां खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है और युवाओं को सकारात्मक दिशा दी जा रही है। यह मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। हरियाणा सरकार को भी सीख लेनी चाहिये।  इस दौरान गांव के सरपंच कपिल ढांडा, दिलबाग सिंह समेत कई ग्रामीण और बाबा खैरनाथ आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×