गांवों में शिक्षा और स्वास्थ्य के ढांचे को मजबूत कर रही सरकार : बराला
गांव जाण्डली कलां व लहरिया में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य गांवों के बच्चों और आम जनमानस को शहरों जैसी आधुनिक शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य सुविधाएं उनके अपने गांव में ही उपलब्ध करवाना है। बराला ने सोमवार को पंचायत फंड स्कीम के अंतर्गत गांव जाण्डली कलां और लहरिया में लगभग 55 लाख रुपए से तैयार विकास परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
बराला ने सोमवार देर सायं सबसे पहले गांव जाण्डली कलां में लगभग 47 लाख रुपये से नवनिर्मित आधुनिक पार्क एवं पक्की गली का विधिवत लोकार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने गांव लहरिया का रुख किया, जहां लगभग 8 लाख रुपये से तैयार की गई आधुनिक लाइब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया। सांसद बराला ने कहा कि जाण्डली कलां में आधुनिक पार्क बनने से बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों के स्वास्थ्य और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। वहीं पक्की गली बनने से बरसात में जलभराव व कीचड़ की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव लहरिया में आधुनिक लाइब्रेरी खुलने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए एक शांत और बेहतरीन माहौल मिलेगा। इस अवसर पर वेद फूला, सुशील कुमार, शीला भैरो, अरुणा नेहरा, विजय कमांडो व भलेराम मौजूद रहे।
