Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गुरु रविदास की शिक्षाओं का प्रसार कर रही सरकार : ईश्वर

भाजपा नेता व पूर्व सांसद ईश्वर सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली सरकार है जिसके नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को सरकारी तौर पर मनाया जा रहा है। पूर्व सांसद ने कुरुक्षेत्र में लोगों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कुरुक्षेत्र में लोगों को कार्यक्रम का न्योता देते पूर्व सांसद ईश्वर सिंह।  -हप्र
Advertisement

भाजपा नेता व पूर्व सांसद ईश्वर सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली सरकार है जिसके नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को सरकारी तौर पर मनाया जा रहा है। पूर्व सांसद ने कुरुक्षेत्र में लोगों को गुरु रविदास जयंती का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार द्वारा अयोध्या हवाई अड्डे का नाम भगवान महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया और केंद्र सरकार के इस कदम की प्रशंसा देश ही नहीं विदेशों में भी की गई, उसी तर्ज पर हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का भव्य स्मारक का निर्माण कर रविदास की वाणी को जन जन तक पहुंचाने का काम करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय धर्मस्थली कुरुक्षेत्र व गीता की जन्मभूमि पर संत शिरोमणि गुरु रविदास का जन्म दिवस हरियाणा सरकार मनाने जा रही है, जिसकी चर्चा से यह हरियाणा पंजाब में ही नहीं अपितु देश के सभी राज्यों में एक ऐतिहासिक पर्व होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार उनके उपदेशों को अपनाकर उनकी दी गई शिक्षाओं का प्रचार और प्रसार कर रही है। संत शिरोमणि गुरु रविदास किसी विशेष जाति के ही नहीं बल्कि सर्व मानस जन के प्रेरणा के स्वरूप थे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×