Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सीवन में नहरी जल योजना पर जल्द काम शुरू करे सरकार : हंस

विधानसभा सत्र के दौरान गुहला के विधायक देवेंद्र हंस ने सीवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नए भवन के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। मंत्री ने सदन में जवाब दिया कि अगले तीन महीने में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सीवन के मुद्दे विधानसभा में उठाते विधायक देवेंद्र हंस। -निस
Advertisement

विधानसभा सत्र के दौरान गुहला के विधायक देवेंद्र हंस ने सीवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नए भवन के निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। मंत्री ने सदन में जवाब दिया कि अगले तीन महीने में सीएचसी के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस पर सवाल उठाते हुए विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि जब तक पुरानी सीएचसी की जर्जर इमारत को गिराने का टेंडर तक नहीं हो पाया , तब तक सरकार तीन महीने में नया भवन बनाने का दावा किस आधार पर कर रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के निर्माण में लगातार हो रही देरी के कारण ग्रामीण और गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सीवन की पेयजल समस्या को उठाते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि नहरी जल योजना के अंतर्गत सीवन में जल्द से जल्द कार्य शुरू किया जाए, ताकि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×