Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पांच हजार करोड़ के धान घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपे सरकार : चढ़ूनी

भाकियू ने 10 जनवरी के प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर की बैठक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शाहाबाद में बृहस्पतिवार को किसानों को संबोधित करते गुरनाम सिंह चढ़ूनी।  -निस
Advertisement

कुरुक्षेत्र में 10 जनवरी को विशाल विरोध प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शाहाबाद के किसान रेस्ट हाउस में किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने किसानों को भारी संख्या में कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में पहुंचने का न्योता दिया। बैठक को संबोधित करते हुए गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि भाकियू महाभ्रष्टाचार के खिलाफ संगठित मुद्दों धान घोटाला, स्कूलों व अस्पतालों की लूट, आयात कर, बिजली व बीज बिल आदि मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा करने जा रही है। इस कड़ी में 10 जनवरी को कुरुक्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीसी को सौंपा जाएगा और फिर इसी तरह से 16 जनवरी को यमुनानगर, 20 जनवरी को कैथल में विरोध प्रदर्शन होगा। 23 मार्च को शहीद भगत सिंह की जयंती पर पिपली में किसान रैली का आयोजन करके इन सभी मुद्दों के खिलाफ हुंकार भरी जाएगी।

चढ़ूनी ने कहा कि प्रदेश में 5 हजार करोड़ रुपये का धान घोटाला हुआ है। किसानों को मंडियों में लूटने का काम किया गया है। भाकियू ने सरकार से मांग की कि इस धान घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए ताकि इस घोटाले की सभी परतें जनता के सामने आ सकें। चढ़ूनी ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के बेईमानी भरे कर्ज माफ कर रही है, जबकि छोटे और गरीब किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। थप्पड़ कांड के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो काम 18 दिन से नहीं हुआ था, थप्पड़ से वह 18 मिनट में हो गया था। बैठक में प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस, हरकेश खानपुर, जसबीर सिंह मामू माजरा, पंकज हबाना, हाकम सूरा, विक्रम दाऊमाजरा, देवी लाल, रामशरण, संदीप खरींडवा, जगमाल ढोलामाजरा, प्रवीण ढोलामाजरा, सुखचैन पाडलु, जोरा सिंह पाडलू, बलविन्द्र सिंह दामली, जगर सिंह व छोटू राम मछरौली मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×