Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

कर्मियों की मांगों को पूरा करे सरकार : जडौला

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि हरियाणा के कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा तक लगातार संघर्ष कर रही है। ढांड की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला
Advertisement

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि हरियाणा के कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा तक लगातार संघर्ष कर रही है।

ढांड की नई अनाज मंडी स्थित अपने प्रतिष्ठान पर बातचीत करते हुए पूर्व विधायक जडौला ने कहा कि एचआरकेएन कर्मचारियों को पक्का करने, सफाई कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार करने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, पेपर लीक और नीट जैसे मामलों में जवाब मांगने तथा बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा गेट तक जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं कर रही है। वहीं, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं को लेकर भारी रोष है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत संघर्षरत कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×