Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

महंगाई और बेरोजगारी पर काबू पाने में सरकार विफल : जडौला

केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश आम बजट पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि यह बजट देश की आम जनता, किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जडौला
Advertisement

केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश आम बजट पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि यह बजट देश की आम जनता, किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता और जमीनी हकीकत से कोसों दूर है। कैथल में पत्रकारों से बातचीत में जडौला ने कहा कि सरकार हर साल की तरह इस बार भी बड़े-बड़े दावे लेकर आई है, लेकिन महंगाई, बेरोजग़ारी और किसानों की बदहाली जैसे गंभीर मुद्दों पर बजट पूरी तरह मौन है। केंद्र सरकार ने कॉरपोरेट घरानों को राहत देने पर ज़्यादा ध्यान दिया है, जबकि आम आदमी की जेब पर बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। पूर्व विधायक जडौला ने कहा कि देश का युवा आज रोजग़ार के लिए भटक रहा है, लेकिन बजट में स्थायी नौकरियों को लेकर कोई ठोस रोडमैप नहीं है। सिर्फ़ स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप के नाम पर युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि सरकारी भर्तियां लगातार घट रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×