Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : महिपाल

सिवाह गौशाला का 13वां स्थापना दिवस समारोह

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत की सिवाह गौशाला में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का स्वागत करते पदाधिकारी।  -हप्र
Advertisement

शिक्षा मंत्री ने गौशाला को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि गौ सेवा मानव जीवन का सर्वोच्च कर्तव्य है और प्रदेश सरकार गौशालाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। रविवार को सिवाह स्थित 'कर्मयोगी श्री कृष्ण गौशाला' के 13वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मंत्री ने यह बात कही।

मंत्री ढांडा ने बताया कि भाजपा सरकार ने ही पहली बार प्रदेश की गौशालाओं में रह रहे गौवंश के लिए चारा अनुदान राशि देने की पहल की है। उन्होंने कहा कि सरकार का मूल उद्देश्य गौशालाओं को केवल चंदे पर निर्भर न रखकर आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए गौवंश की नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और गोबर व गोमूत्र से विभिन्न उत्पाद तैयार करने जैसी परियोजनाओं पर जोर दिया जा रहा है, ताकि गौशालाएं स्वावलंबी बन सकें। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में समाजसेवियों और ग्रामीणों ने दिल खोलकर दान दिया। शिक्षा मंत्री ने स्वयं गौशाला की उन्नति के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा संस्थापक रणदीप कादियान ने 3.11 लाख, चेयरमैन संदीप कादियान ने 1.51 लाख, प्रधान रविंद्र कादियान 1.11 लाख की सहयोग राशि भेंट की। समारोह में भजनों के माध्यम से गौ-भक्ति का संदेश दिया गया। मंच का संचालन राजबीर कादियान और प्रदीप मलिक ने किया।इस मौके पर गौशाला महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश मलिक, पानीपत मार्केट कमेटी के चेयरमैन अवतार शास्त्री, जयदीप कादियान नंबरदार, सूबेदार मेजर राम सिंह और रोहतक जाट सभा के प्रधान गुलाब सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement
×