Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मंदिर से सोने, चांदी का सामान, नकदी चोरी

नागेश्वर धाम पक्का घाट मंदिर में पुजारी से मारपीट, बनाया बंधक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

क्षेत्र में शुक्रवार रात को श्री नागेश्वर धाम पक्का घाट मंदिर समेत 2 मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शुक्रवार रात को श्री नागेश्वर धाम पक्का घाट मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर कुछ लोगों ने मारपीट की और कमरों व अलमारियों के ताले तोड़कर लाखों रूपए की नकदी, सोने चांदी के सामान की चोरी कर फरार हो गए।

श्री नागेश्वर धाम पक्का घाट मंदिर के संस्थापक स्वामी महेशाश्रम महाराज ने बताया कि वे जगाधरी में चल रही कथा में गये थे। शुक्रवार रात कुछ लोग मंदिर में घुसे और पुजारी के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बनाकर मंदिर के कमरों व अलमारियों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि मंदिर में चढ़ावे के अलावा प्रयागराज में एक मास तक दिए जाने वाले भंडारे व संतों के लिए दक्षिणा के रूप में रखे लाखों रुपये की नकदी चोरी हो गई। दक्षिणा में मिले चांदी व सोने के सामान पर हाथ साफ कर गये। सोने की अंगूठियां व सोने की चेन व चांदी के गिलास चोरी हो गये। उन्होंने बताया कि चोरों ने मंदिर के कैमरे को तोड़ा और फिर कमरों में लूटपाट की। मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात को देखते हुए एसपी कमलदीप गोयल मौके पर पहुंचे और जांच की। वहीं, एक अन्य मंदिर को भी चोरों ने निशाना बनाया। काॅलेज रोड पर भी बाला जी मंदिर में चोरी की गई। मंदिर के ताले तोड़कर चोर कपड़े व चांदी का सामान ले गए। हजारों रुपये की नकदी चोरी हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में भय का माहौल है। स्वामी महेशाश्रम महाराज ने बताया कि इस मंदिर में पांचवीं बार इस तरह की घटना हुई है, जिससे यहां रहना जान को खतरे में डालने जैसा है। उन्होंने बताया कि मंदिर में बार-बार हो रही चोरी व मारपीट की घटना को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है और इस तरह की घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्रचिन्ह लगा रही हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×