गुरु रविदास स्मारक के लिये जमीन देना सीएम का ऐतिहासिक निर्णय : कलसाना
भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने गांव सूढ़पुर, सुर्खपर समेत अन्य कईं गांवों का दौरा करके लोगों को गुरु रविदास जयंती पर 31 जनवरी को उमरी में मनाये जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का न्योता दिया। गांव सूढ़पुर में सरपंच प्रतिनिधि...
भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने गांव सूढ़पुर, सुर्खपर समेत अन्य कईं गांवों का दौरा करके लोगों को गुरु रविदास जयंती पर 31 जनवरी को उमरी में मनाये जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का न्योता दिया। गांव सूढ़पुर में सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र राणा के निवास पर जनसभा को संबोधित करते हुए सुभाष कलसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार की ओर से गुरु रविदास स्मारक स्थल के निर्माण हेतु 5.30 एकड़ भूमि प्रदान देना ऐतिहासिक और अत्यंत सराहनीय निर्णय है। सरकार का यह निर्णय गुरु रविदास के आदर्शों के प्रति सरकार की गहरी आस्था और सम्मान को दर्शाता है। यह स्मारक स्थल भविष्य में सामाजिक चेतना और प्रेरणा का प्रमुख केंद्र बनेगा और जनता को गुरु रविदास की शिक्षाओं व आदर्शों से जोड़ेगा।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सुभाष कलसाना ने ग्रामीणों को सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। सरपंच प्रतिनिधि ने गांव में पहुंचने पर सुभाष कलसाना का अभिनंदन किया और गांव की तरफ से मांगपत्र सौंपकर विकास कार्य करवाये जाने की अपील की। ग्रामीणों की ओर से सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र राणा ने सुभाष कलसाना को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर बलजिन्द्र छोटू, राजेन्द्र, भोला, सुभाष अजराना, हाकम, संजू, जसविन्द्र व जस्सा मौजूद रहे।

