Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वर्तमान में गांधी के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक : मलिक

कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत के कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित करते रमेश मलिक, सचिन कुंडू व कार्यकर्ता। -हप्र
Advertisement

कांग्रेस जिला कमेटी ग्रामीण द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय में शुक्रवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेस पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। पानीपत जिला अध्यक्ष ग्रामीण रमेश मलिक ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक महान व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा और नैतिक साहस की वह विचारधारा हैं, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाई और विश्व को शांति व न्याय का मार्ग दिखाया। वर्तमान समय में जब समाज में नफरत बढ़ रही है, अब गांधी के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। इस मौके पर सचिन कुंडू, बलबीर वाल्मीकि, खुशीराम जागलान, कंवर सिंह छौक्कर, रामसिंह रोड, बलवान वाल्मीकि, संतोष शर्मा, दीपक खटकड़, डॉ. जगबीर, प्रियांश मलिक, नरेंद्र सूरा, महाबीर कौशिक, साबराम बंसल, पुनीत सहराया, जसबीर पन्नू, प्रवीन राठी, सुरेंद्र चमराडा, रूबल संधू, प्रवीन नारा व अंकित सहरावत मौजूद रहे।

पानीपत शहरी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में दी श्रद्धांजलि

Advertisement

पानीपत शहरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। शहरी जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि सत्य और अहिंसा के सबसे बड़े उपासक बापू के आदर्श हिंदुस्तान की नींव में बसे हैं। इस अवसर पर शहरी महासचिव राज कुमार पाहवा, कुलदीप पूनिया, राम लाल हैप्पी, पप्पी जुनेजा, डीके बजाज, सुरेंद्र शर्मा, बलविंद्र माटा, जगदीश वर्मा, चिराग मुटनेजा, बृजेश कौशिक, राजबीर पोडिय़ा, मिंटू सचदेवा व अंशु नारंग मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×