fuel saving विधायक देवेंद्र अत्री शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज बस में जींद से सफर कर उचाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम जनता के बीच बैठकर यात्रा की। उन्होंने 35 रुपये की टिकट लेकर सफर किया। उचाना पहुंचने के बाद पालवा बस स्टैंड से ऑटो में बैठकर रेस्ट हाउस पहुंचे। जहां लोगों की समस्याएं सुनीं।
विधायक देवेंद्र अत्री ने जनता से सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने स्वयं बस यात्रा की हैं।
देवेंद्र अत्री ने कहा कि लंबी दूरी के लिए बस और रेलगाड़ी तथा छोटी दूरी के लिए साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करना चाहिए। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी,। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य को भी लाभ मिलेगा।
