Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाने पर चार पुलिसकर्मी सम्मानित

एसपी भूपेंद्र सिंह ने थाना चांदनी बाग क्षेत्र की कृष्णा गार्डन कॉलोनी में हुई श्रमिक की हत्या की ब्लाइंड वारदात को सुलझाने वाले 4 पुलिसकर्मियों को मंगलवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। एसपी ने थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत के जिला सचिवालय में सम्मानित पुलिस कर्मचारियों के साथ एसपी भूपेंद्र सिंह।  -हप्र
Advertisement

एसपी भूपेंद्र सिंह ने थाना चांदनी बाग क्षेत्र की कृष्णा गार्डन कॉलोनी में हुई श्रमिक की हत्या की ब्लाइंड वारदात को सुलझाने वाले 4 पुलिसकर्मियों को मंगलवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। एसपी ने थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश, एएसआई राजबीर सिंह व नवरत्न और हवलदार प्रमोद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बता दें कि थाना चांदनी बाग पुलिस को सोमवार सुबह कृष्णा गार्डन कॉलोनी में क्वार्टर के कमरे में एक श्रमिक का शव मिला था। सूचना मिलते ही थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया था। पुलिस टीम को शव के पास कमरे में खून से सना एक छोटा गैस सिलेंडर मिला था। चेहरे पर खून लगा था और कमरे का दरवाजा बंद था। मृतक की पहचान यूपी के देवरिया जिले के गांव देईडीहा निवासी मनीष कुमार गुप्ता के रूप में हुई थी। वह सेक्टर-29 में एक फैक्टरी में लोडिंग का काम करता था। थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश व उनकी टीम ने आरोपी को काबू कर थाना चांदनी बाग पुलिस के हवाले किया। आरोपी की पहचान विनयदीप उर्फ कन्हैया निवासी अजलोटा मथूरा यूपी के रूप में हुई।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×