Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया श्री राम मंदिर का स्थापना दिवस

श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर की स्थापना की दूसरी वर्षगांठ बृहस्पतिवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गयी। जगाधरी, बूडिया, खारवन, दादुपुर, छछरौली आदि में कार्यक्रम हुए। जगाधरी के पंसारी बाजार, इंदिरा मार्केट, शर्मा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी की इंदिरा मार्केट में श्री राम मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित लंगर में प्रसाद ग्रहण करती संगत। -हप्र
Advertisement

श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर की स्थापना की दूसरी वर्षगांठ बृहस्पतिवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गयी। जगाधरी, बूडिया, खारवन, दादुपुर, छछरौली आदि में कार्यक्रम हुए। जगाधरी के पंसारी बाजार, इंदिरा मार्केट, शर्मा टेंट, रेलवे बाजार, नजदीक बूडिया गेट पुलिस चौकी आदि स्थानों पर हलवा पूरी, पकोड़े, चाय, जलेबी, दूध आदि का लंगर लगाया गया। शहर से देहात तक प्रभु श्री राम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर श्रद्धालुओं ने प्राचीन खेड़ा मंदिर जगाधरी, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, प्राचीन श्री देवी भवन मंदिर जगाधरी, प्राचीन श्री सूर्य कुंड मंदिर अमादलपुर, प्राचीन शिव मंदिर भठली, प्राचीन श्री गौरीशंकर मंदिर जगाधरी आदि में मत्था टेक मंगल की कामना की। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने घरों में हलवा प्रसाद बना कर गली मोहल्ले में बांटा।

Advertisement
Advertisement
×