पूर्व सैनिक सूबेदार रोशन लाल शर्मा पंचतत्व में विलीन
28 वर्ष भारतीय सेना की ऑर्डिनरी कोर में कलर सर्विस करते हुए देश की सीमाओं पर योगदान देकर सेवानिवृत्त हुए 67 वर्षीय सूबेदार रोशन लाल शर्मा ने कल अंतिम सांस ली। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल की टीम प्रधान जगजीत...
28 वर्ष भारतीय सेना की ऑर्डिनरी कोर में कलर सर्विस करते हुए देश की सीमाओं पर योगदान देकर सेवानिवृत्त हुए 67 वर्षीय सूबेदार रोशन लाल शर्मा ने कल अंतिम सांस ली। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल की टीम प्रधान जगजीत फौजी के साथ सूबेदार रोशन लाल शर्मा के निवास इंप्लाइज कॉलोनी पहुंची। वहां जाकर सूबेदार के पार्थिव शरीर पर कैप्टन रवि दत्त शर्मा, सूबेदार मेजर खजान सिंह, रिसालदार कर्मवीर भाल, सूबेदार बलबीर सिंह माजरा, दफेदार बलदेव सिंह ने तिरंगा ओढ़ाया और उनकी शव यात्रा में एसोसिएशन के सभी साथी शामिल हुए। शमशान घाट में पहुंचकर ग्रुप कैप्टन स्वरूप सिंह, एचएफओ भीम सिंह गिल, एचएफओ महेंद्र सिंह राजराणा, लेफ्टिनेंट मेघ सिंह राणा, रिसालदार बलदेव सिंह सैनी, हवलदार महेंद्र सिंह, रिसालदार प्रताप सिंह, सूबेदार मोतीराम जांगड़ा, सूबेदार धर्मवीर सिंह ढुल, इंस्पेक्टर सोमनाथ शर्मा, हवलदार मांगे राम, हवलदार अभे राम, सूबेदार बलबीर सिंह हवलदार थान सिंह, हवलदार बलदीस टाया आदि पूर्व सैनिकों के साथ परिजनों, रिश्तेदारों ने रीट चढ़ाई और पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र अर्जुन सिंह को प्रधान जगजीत फौजी व अन्य साथियों ने सामूहिक रूप से तिरंगा भेंट किया। तत्पश्चात उनके पुत्र ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

