Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पूर्व चेयरमैन बृजपाल मैहर माजरा का निधन

पूर्व चेयरमैन व समाजसेवी चौधरी बृजपाल सिंह मैहर माजरा का बीती देर रात जगाधरी स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार को उनके पैतृक गांव मैहर माजरा में राजकीय सम्मान...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पूर्व चेयरमैन व समाजसेवी चौधरी बृजपाल सिंह मैहर माजरा
Advertisement
पूर्व चेयरमैन व समाजसेवी चौधरी बृजपाल सिंह मैहर माजरा का बीती देर रात जगाधरी स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार को उनके पैतृक गांव मैहर माजरा में राजकीय सम्मान और गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

एडवोकेट सुशांत जैलदार, प्रशांत सिंह और तरुण जैलदार ने बताया कि चौधरी बृजपाल सिंह कई सामाजिक संस्थाओं के सक्रिय सदस्य रहे और समाज के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक बड़ी अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। बृजपाल सिंह के निधन पर विधायक चौधरी अकरम खान, पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर और कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन भोपाल खदरी शोक व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, कांग्रेस के जिला महासचिव एवं पूर्व चेयरमैन मोहन गुर्जर, चेयरमैन मनीष चौहान, कांग्रेस के पूर्व प्रधान मनोज जयरामपुर, भाकियू के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर और पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर बतरा ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×