Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फायर कर्मियों ने किया कौशल रोजगार निगम में समायोजन का विरोध

हरियाणा के अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने सरकार द्वारा फायरमैन और फायर चालकों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम प्राइवेट लिमिटेड में समायोजित करने की योजना का विरोध किया है। कर्मचारियों ने इस कदम को न्यायालय के आदेशों की अवहेलना और...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
यमुनानगर में प्रदर्शन करते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी। -हप्र
Advertisement

हरियाणा के अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने सरकार द्वारा फायरमैन और फायर चालकों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम प्राइवेट लिमिटेड में समायोजित करने की योजना का विरोध किया है। कर्मचारियों ने इस कदम को न्यायालय के आदेशों की अवहेलना और उनके भविष्य से खिलवाड़ बताया।

मुख्य दमकल केंद्र में आयोजित बैठक में कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से हरियाणा कौशल रोजगार निगम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा के प्रधान विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बावजूद सरकार कर्मचारियों को नियमित करने के बजाय उन्हें प्राइवेट कंपनी में डालने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने यह दबाव बनाना बंद नहीं किया और नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की, तो 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उनका कहना है कि "समान काम, समान वेतन" के अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी।

Advertisement

इस मौके पर मुख्य दमकल केंद्र, गुलाब नगर, शादी पुर, छछरौली, बिलासपुर, सढौरा, रादौर व मानकपुर दमकल केंद्र के फायर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
×