Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

एसडीएम कार्यालय में लगी आग, रिकॉर्ड जलकर राख

लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को भीषण आग लग गई, जिससे कार्यालय में रखा सरकारी रिकॉर्ड और कीमती सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
करनाल के लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में आग से जला सामान। -हप्र
Advertisement

लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को भीषण आग लग गई, जिससे कार्यालय में रखा सरकारी रिकॉर्ड और कीमती सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

दमकल विभाग के अधिकारी दीपक ने बताया कि डीसी कार्यालय से सूचना मिलने के बाद उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि कार्यालय के अंदर मौजूद तमाम सरकारी फाइलें, एसी, पंखे और कूलर पूरी तरह जलकर राख हो चुके हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि नुकसान का सटीक आकलन जिला प्रशासन द्वारा ही किया जाएगा। वहीं, एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि आग किन परिस्थितियों में लगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें स्पष्ट किया जाएगा। एसडीएम ने माना कि दफ्तर के रिकॉर्ड और फर्नीचर का काफी नुकसान हुआ है।

Advertisement

Advertisement
×