Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ट्रैक्टरों के फर्जी लोन करवाकर फाइनेंस कंपनी से डेढ़ करोड़ ठगे

रिलेशनशिप मैनेजर और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

लोगों के आधार कार्ड व पैन कार्ड लेकर बिना उनकी जानकारी के फर्जी ढंग से ट्रैक्टरों के लोन करवाने और 32 ट्रैक्टरों को खुर्द-बुर्द कर फाइनेंस कंपनी के साथ डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फाइनेंस कंपनी के रिलेशनशिप मैनेजर समेत तीन नामजद और अन्य के खिलाफ सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। 29 ट्रैक्टर डबवाली की ट्रेडिंग कंपनी से फाइनेंस करवाए गये व उन्हें शोरूम से निकलवा कर खुर्द-बुर्द कर दिया गया। इंडस्ट्रियल कैपिटल इंडिया प्राइवेट कंपनी के स्टेट हेड जसवीर यादव ने बताया कि उनकी कंपनी ने रिसालिया खेड़ा निवासी सूर्यप्रकाश को रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त किया था और जिसका मुख्य कार्य लोन आवेदकों का सत्यापन करना और दस्तावेज जांचना था। आरोप है कि उसने 31 जुलाई 2023 से 23 मई 2024 के बीच कुलदीप सिंह निवासी ऐलनाबाद और वीरेंद्र उर्फ डायमंड निवासी जोधकां के साथ मिलकर षड्यंत्र रच डाला। आरोप है कि उन्होंने भोले-भाले लोगों को छोटा-मोटा लोन दिलाने का झांसा देकर उनके आधार कार्ड व पैन कार्ड ले लिये और उनके माध्यम से उनकी जानकारी के बिना फर्जी ढंग से लोन करवा कर 32 न्यू हॉलैंड ट्रैक्टरों को खुर्द-बुर्द कर दिया और ट्रैक्टर फाइनेंस कंपनी को डेढ़ करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। आरोप है कि 29 ट्रैक्टर डबवाली स्थित ट्रेडिंग कंपनी से फाइनेंस करवाए गये व उन्हें शोरूम से निकलवा कर खुर्द-बुर्द कर दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब ट्रैक्टरों के लोन की किश्त टूटने पर कंपनी के अधिकारी रिकवरी के लिए संबंधित पते पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने कभी ट्रैक्टर खरीदा ही नहीं है। यहां तक पाया गया कि कई मामलों में तो लोन धारक दिए गए पते पर रहते ही नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। आर्थिक अपराध शाखा डबवाली की जांच के बाद पुलिस ने रिलेशनशिप मैनेजर सूर्यप्रकाश, कुलदीप सिंह, वीरेंद्र उर्फ डायमंड व अन्य के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। जांच में ट्रैक्टर एजेंसी से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को भी शामिल किया गया। एफआईआर के मुताबिक इसी तरह की धोखाधड़ी का एक मामला ऐलनाबाद थाने में भी दर्ज है।

Advertisement
Advertisement
×