Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे किसान

संयुक्त किसान मोर्चा की जिला तालमेल कमेटी की बैठक मंगलवार को गीता काॅलोनी स्थित सीटू जिला कार्यालय में कामरेड दरियाव सिंह कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसान, मजदूर, खेत मजदूर व कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करते किसान। -हप्र
Advertisement

संयुक्त किसान मोर्चा की जिला तालमेल कमेटी की बैठक मंगलवार को गीता काॅलोनी स्थित सीटू जिला कार्यालय में कामरेड दरियाव सिंह कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसान, मजदूर, खेत मजदूर व कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक मे एसकेएम जिला तालमेल कमेटी के सह संयोजक एवं सीटू के राज्य सचिव सुनील दत्त ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र व राज्य सरकार की किसान, मजदूर व कर्मचारी नीतियों के खिलाफ आगामी राज्य व देशव्यापी आंदोलन के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को बिजली के निजीकरण के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर जाट धर्मशाला जींद में किसान,मजदूर व कर्मचारियों की राज्य स्तरीय महापंचायत आयोजित की जा रही हैे। जबकि 16 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में देशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएंगे। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को आजादी के आंदोलन के शहीदों और ऐतिहासिक किसान आंदोलन के शहीदों को याद करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रीय झंडों के साथ ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। वहीं 12 फरवरी को देश की केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों के आहवान पर संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन से राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×