Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डबवाली में किसानों ने की पोर्टल खोलने की मांग

ओलावृष्टि व बारिश से फसलों काे नुकसान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
डबवाली के एसडीएम कार्यालय के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट दिलीप को ज्ञापन सौंपते गांव लंबी के किसान। -निस
Advertisement

ओलावृष्टि से खराब गेहूं की फसल के मुआवजे के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल न खुलने से किसानों की चिंताएं बढ़ रही हैं। ओलावृष्टि से नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को सरकार से उम्मीदें हैं। इसी को लेकर गांव लंबी के प्रभावित किसान सोमवार को एसडीएम कार्यालय डबवाली पहुंचे और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को ज्ञापन सौंपकर तुरंत पोर्टल खोलने व मुआवजा देने की मांग की। उल्लेखनीय है कि ओलावृष्टि व तेज बारिश से डबवाली हलके में हजारों एकड़ में गेहूं व अन्य फसलों का काफी नुकसान हुआ है। एसडीएम कार्यालय पहुंचे गांव लंबी के किसान सुनील यादव, जवाहर लाल, किशोरी लाल, राजबीर, पृथ्वी राज, सतबीर ने बताया कि ओलावृष्टि से उनके गांव में 2000 एकड़ में गेहूं फसल को 60 प्रतिशत नुकसान हुआ है। फसल बर्बादी के बाद अभी तक स्पेशल गिरदावरी शुरू नहीं हुई और न ही क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया, जिससे नुकसान दर्ज कराना संभव नहीं और मुआवजा प्रक्रिया अटकी है। ज्ञापन में किसानों ने सरकार से तुरंत पोर्टल खोलने, स्पेशल गिरदावरी कराने व प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। बार-बार की बरसात व ओलावृष्टि के चलते कृषि विभाग प्रभावित गांवों का दौरा कर नुकसान के सही आंकलन में जुटा है। सोमवार को विषय विशेषज्ञ डॉ. राकेश व कृषि अधिकारी अमित शर्मा ने टीम सहित गंगा-गोदिकां बेल्ट के खेतों का निरीक्षण किया। अमित शर्मा ने बताया कि प्रभावित खेतों से आंकड़े जुटाए जा रहे हैं, ताकि सरकार को तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजी जा सके।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×