Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

किसान-मजदूर निराश, जनता को नहीं मिली राहत : मोहन जयरामपुर

कांग्रेस के जिला महासचिव मोहन जयरामपुर ने हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और आम जनता की उम्मीदों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान प्रदेश होने के बावजूद...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मोहन जयरामपुर
Advertisement

कांग्रेस के जिला महासचिव मोहन जयरामपुर ने हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और आम जनता की उम्मीदों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान प्रदेश होने के बावजूद किसानों की समस्याओं का बजट में कोई समाधान नहीं हुआ। फसलों के दाम बढ़ाने का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जबकि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने छोटे दुकानदारों और मजदूरों को महंगाई के इस दौर में राहत न मिलने की आलोचना की। स्वास्थ्य और शिक्षा में बढ़ती महंगाई पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों को इलाज और शिक्षा की सही सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके अलावा यमुनानगर की स्थानीय समस्याओं पर भी उन्होंने सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Advertisement
Advertisement
×