Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जनहितेषी बजट से हर वर्ग को मिलेगा लाभ : तरलोचन

भाजपा नेता व हरियाणा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन तरलोचन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए जनहितेषी बजट पेश किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणन व केंद्रीय मंत्री...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
तिरलोचन सिंह
Advertisement

भाजपा नेता व हरियाणा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन तरलोचन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए जनहितेषी बजट पेश किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणन व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, कर्मचारियों सबका ख्याल रखा गया है। मोदी सरकार के राज में देश में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। देश की पहचान दुनिया में बनी है। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि करनाल सांसद व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल और पानीपत विकास के पथ पर अग्रसर हैं। करनाल में अनेकों ऐसी योजनाओं पर काम हो रहा है जो जनहितेषी है। मनोहर लाल की सोच है कि करनाल का संपूर्ण विकास हो। मुख्यमंत्री रहते हुए भी मनोहर लाल ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाया।

Advertisement
Advertisement
×