Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से खुश : कंवरपाल

पूर्व मंत्री ने जगाधरी में 48 लाख के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी के वार्ड एक में विकास कार्याें का शिलान्यास करते पूर्व मंत्री चौ. कंवरपाल गुर्जर। -हप्र
Advertisement

पूर्व मंत्री चौ. कंवरपाल गुर्जर ने शुक्रवार को निगम के वार्ड 1 से पार्षद रीना रस्तोगी के साथ बीडीओ कार्यालय से अम्बाला रोड तक लगभग 48.50 लाख से बनने वाले नाले के कार्य का शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। मेयर सुमन बहमनी व जगाधरी शहर के सभी 7 भाजपा पार्षदों के प्रयासों से निगम क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है।

कंवरपाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर हैं। आने वाले समय में जगाधरी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार नई योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जगाधरी शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक शहर बनाना सभी जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वर्तमान हरियाणा भाजपा सरकार हमेशा जरूरमंदों के हितों को सुरक्षित करके आगे बढ़ती है। प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से खुश हैं व जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी के सहयोग से आगे भी लगातार विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रियंक शर्मा, भाजपा नेता अशोक मेहन्दीरत्ता, पार्षद अरुण गुप्ता, पार्षद जयंत स्वामी, पार्षद रूचि कांबोज, पार्षद भानू प्रताप सिंह, पार्षद अंकित गोयल, संजय राणा व कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×