Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भेदभाव के बिना सभी वार्डों में करवाए जा रहे समान विकास कार्य : सुरभि

जनकपुरी कॉलोनी में बनी सड़क का चेयरपर्सन ने किया उद्घाटन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल की जनकपुरी कॉलोनी में सड़क का उद्घाटन करतीं चेयरपर्सन सुरभि गर्ग। -हप्र
Advertisement

नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने रविवार को शहर के वार्ड 13 स्थित जनकपुरी कॉलोनी की नवनिर्मित मुख्य सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। लगभग 60 लाख रुपये से तैयार हुई सड़क क्षेत्र की 3 से 4 प्रमुख कॉलोनियों के लिए लाइफलाइन साबित होगी।

चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने कहा कि जब उन्होंने इस क्षेत्र का दौरा किया था, तो छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को कीचड़ और गड्ढों के बीच से गुजरते देखना बेहद दुखदायी था। वार्ड पार्षद ने इस समस्या को नप की बैठकों में प्रमुखता से उठाया था, जिसे चेयरपर्सन ने बजट स्वीकृत कर अमली जामा पहनाया। अब सड़क के ऊंचा होने और पक्का बनने से राहगीरों को गड्ढों से मुक्ति मिलेगी।

Advertisement

चेयरपर्सन ने स्पष्ट किया कि नगर परिषद शहर के हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि बिल्लू जांगड़ा, मनोनीत पार्षद सुरेश शर्मा, खुशीराम, बलवान मास्टर, रामेश्वर, सूरजमल, ईश्वर, कर्मवीर माजरा, कृष्ण माजरा और धर्मपाल मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×