Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

देश में पर्याप्त भंडार, घबराएं नहीं : कल्याण

एलपीजी संकट की अफवाहों पर विस अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
घरौंडा में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनते विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। -निस
Advertisement

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने रविवार को घरौंडा के बाली नगर स्थित बूथ नंबर 166 पर स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 132वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सामूहिक श्रवण की व्यवस्था की गई थी। हरविंद्र कल्याण ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक संवाद नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न कोनों में मेहनत और जज्बे से काम कर रहे लोगों की कहानियों को साझा कर समाज को नई दिशा देने वाला एक मंच है। उन्होंने नागरिकों से हर महीने के अंतिम रविवार को इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में हरविंद्र कल्याण ने एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं स्पष्ट किया है कि देश में गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उन्होंने जनता से अपील की कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए संसाधनों का संयमित उपयोग करें और जरूरत से ज्यादा भंडारण न करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार आपूर्ति व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने शहर में एक नए कैफे का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, बरसत मंडल अध्यक्ष नरेश कैमला, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि महेंद्र कैमला और सीमा शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×