Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

‘तरक्की के द्वार खोलती है शिक्षा’

एसएस बाल सदन स्कूल के स्थापना दिवस पर होनहार सम्मानित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

एसएस बाल सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का मंगलवार को 48वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। ‘शाबाशियां-2026’ के नाम से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएस सोसाइटी ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन रवि भूषण गर्ग ने की और कहा कि शिक्षा ही मानव की तरक्की के द्वार खोलती है। ऐसे में हम सभी अभिभावकों को चाहिए कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार व अच्छी शिक्षा देने में स्कूल का सहयोग करें।  रवि भूषण गर्ग ने एसएस सोसाइटी ऑफ एजुकेशन के 48 वर्षों के संघर्ष की कहानी सांझा की। उन्होंने बताया कि कैसे एक छोटा सा स्कूल रूपी पौधा लगाया और आज वह वटवृक्ष बन गया और उसकी शाखा के रूप में उनकी कई संस्थाएं शहर व अन्य जिलों में काम कर रही है। इसके बाद प्रिंसिपल हिमांशु गर्ग ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वर्ष भर में शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक कार्यों में प्रथम आने वाले 844 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यातिथि दिल्ली के समाजसेवी एवं उद्योग दीपक बंसल, भाजपा नेता सुरेश गर्ग नोच, डा. डीपी गुप्ता, उद्योगपति सचिन मित्तल, सूर्या पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन टोहाना के प्रिंसिपल अनूज गोयल, महंत रमनपुरी महाराज ने शिरकत की। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में लार्ड रामा अस्पताल के एमडी डाॅ. सतिन्द्र गर्ग, लॉयस क्लब सेट्रल के प्रधान प्रवेश बंसल, आरएसएस के संघचालक श्याम सुंदर बंसल पहुंचे। सरोजनी नायडू पब्लिक स्कूल के एमडी गौतम बंसल, प्रवीण गुप्ता, सनातन धर्म सभा के सदस्य चन्द्र प्रकाश गोयल, सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड मैनेजर प्रेम सिंगला, दिल्ली के उद्योगपति दिपांशु बंसल, नीरज गोयल, शिक्षक कुलदीप पुनिया, जोगिन्द्र ढुल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रजापति, शिक्षक महेन्द्र कुमार, समाजसेवी मीनी लुथरा, चाहत मेकओवर एकेडमी के एमडी ओमप्रकाश राजू ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

Advertisement
Advertisement
×