Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

शिक्षा समाज के विकास की मजबूत नींव : गुर्जर

जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान राजकुमार बेनीवाल के नेतृत्व में संस्थान के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेता अशोक गुर्जर से ढांड निवास पर शिष्टाचार भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान शिक्षा, समाजहित एवं संस्थान की गतिविधियों को लेकर चर्चा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल में भाजपा नेता अशोक गुर्जर को सम्मानित करते जाट शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी।  -हप्र
Advertisement

जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान राजकुमार बेनीवाल के नेतृत्व में संस्थान के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेता अशोक गुर्जर से ढांड निवास पर शिष्टाचार भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान शिक्षा, समाजहित एवं संस्थान की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। अशोक गुर्जर ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की मजबूत नींव है और इस दिशा में संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। राजकुमार बेनीवाल ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों का मार्गदर्शन संस्थान के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर उपप्रधान बलविंद्र बनवाला, रश्मी ढुल, बलवार नैन, कुलदीप गयोंग, विक्रम सोंगल व सत्यवान माजरा मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×