कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटी, महिला की मौत
सेक्टर-3 के पास तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार चार महिलाएं घायल हो गई, जिनमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा...
सेक्टर-3 के पास तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार चार महिलाएं घायल हो गई, जिनमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा उसकी सास भी गंभीर रूप से घायल गई। घटनास्थल से कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान लेने के बाद कार ड्राइवर की तलाश शुरू की। जानकारी के अनुसार, गांव मताना निवासी राजबाला (32) अपनी सास रेशमा के साथ किसी निजी कार्य से फतेहाबाद आई हुई थी। ई-रिक्शा में सवार होकर वे वापस गांव लौट रही थीं। उनके साथ दो और महिलाएं भी सवार थी। बताया गया है कि इसी दौरान सेक्टर-3 के पास हिसार की तरफ से तेज रफ्तार कार लेकर आ रहे ड्राइवर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया और उसमें सवार महिलाएं नीचे गिर गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल राजबाला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी सास रेशमा (55) का अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। ई-रिक्शा में सवार दो अन्य ठाकर बस्ती निवासी महिलाओं को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस बारे में शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर फरार हो गया है। कार के नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं।

