घरौंडा में अवैध निर्माणों के खिलाफ डीटीपी ने की तोड़फोड़
डीटीपी ने अवैध निर्माण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। 3 जेसीबी मशीनों और भारी पुलिस बल के साथ डिंगर माजरा रोड, कैमला-कोहंड रोड, कोहंड जीटी रोड और अलीपुर खालसा में अवैध कालोनियों की सड़कों और अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।...
डीटीपी ने अवैध निर्माण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। 3 जेसीबी मशीनों और भारी पुलिस बल के साथ डिंगर माजरा रोड, कैमला-कोहंड रोड, कोहंड जीटी रोड और अलीपुर खालसा में अवैध कालोनियों की सड़कों और अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से अवैध कालोनियों में हड़कंप मच गया। डिंगर माजरा रोड पर छठी बार कार्रवाई की है। अवैध कालोनी में लगाए चेतावनी बोर्ड को उखाड़े जाने पर एफआईआर के लिए लिखा है। इससे पहले मंगलवार को डीटीपी का तोड़फोड़ दस्ता पहले कोहंड पहुंचा। यहां पर लश ग्रीन गार्डन के पास अवैध निर्माण किए गए गोदाम को तोड़ा गया। इसके बाद सरकारी स्कूल के पास अवैध कालोनी को तोड़ा। फिर कोहंड-कैमला रोड पर चारदीवारी को तोड़ा गया और फिर अलीपुर खालसा में रिहायशी इलाके में काटी गई अवैध कालोनी पर पीला पंजा चलाया। इसके बाद डीटीपी की टीम घरौंडा में पहुंची और डिंगर माजरा रोड पर अवैध कालोनी की सड़कों को तोड़ दिया। इसके साथ ही एक अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया, जहां से अवैध कालोनाइजर अपना ऑफिस चला रहे थे। डीटीपी गुंजन वर्मा ने बताया कि डिंगर माजरा रोड पर 11 एकड़ वाली अवैध कालोनी में छठी बार कार्रवाई की गई है। अांकड़ों के अनुसार, करनाल जिले में 180 अवैध कालोनियां हैं, जिन पर कार्रवाई की गई है और इन अवैध कालोनाइजरों से ढाई से 3 लाख की रिकवरी भी की गई है।

