क्लीनिक से नशे की दवाइयों की खेप मिली, 3 डॉक्टर गिरफ्तार
शहर के टोहाना रोड स्थित आजाद मार्केट में एक क्लीनिक पर एएनसी सेल फतेहाबाद एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की और अवैध रूप से रखी 3,021 नशे की गोलियां, टैबलेट व इंजेक्शन बरामद किए तथा 3 डॉक्टरों...
शहर के टोहाना रोड स्थित आजाद मार्केट में एक क्लीनिक पर एएनसी सेल फतेहाबाद एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की और अवैध रूप से रखी 3,021 नशे की गोलियां, टैबलेट व इंजेक्शन बरामद किए तथा 3 डॉक्टरों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आजाद मार्केट में अमर क्लीनिक को लेकर काफी समय से सूचनाएं मिल रही थीं कि यहां बिना वैध अनुमति नशे की दवाओं का भंडारण किया जाता है और उन्हें बेचा जा रहा है। एएनसी सेल फतेहाबाद ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त टीम का गठन किया और क्लीनिक पर रेड की गई। क्लीनिक की गहन तलाशी ली गई, जिसमें नशे की प्रतिबंधित दवाइयों की खेप बरामद हुई। इनमें 1,199 गोलियां एल्प्राजोलम, 23 डायजेपाम इंजेक्शन, 9 ट्रामाडोल इंजेक्शन, 860 ट्रिफ्लो एचसीआई टैबलेट तथा 80 लिब्रेरियन प्लस टैबलेट शामिल हैं। पुलिस के अनुसार उन्हें बिना किसी वैध लाइसेंस व अनुमति के संग्रहित कर अवैध रूप से बेचा जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डॉ़ विनोद, अमरजीत तथा नरेश कुमार के रूप में हुई, तीनों रतिया के निवासी हैं। आरोप है कि तीनों डॉक्टर नशे के कारोबार में सम्मिलित थे। नशे की दवाओं को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग क्लीनिक से संबंधित लाइसेंस, दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। थाना शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

