नये ट्यूबवेल से ठोल में पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत : कलसाना
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठोल में ग्रामीणों को बेहतर और पर्याप्त पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए पानी के ट्यूबवेल के बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। इस विकास कार्य का उद्घाटन हरियाणा राज्य सहकारी कृषि...
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठोल में ग्रामीणों को बेहतर और पर्याप्त पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए पानी के ट्यूबवेल के बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। इस विकास कार्य का उद्घाटन हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना, 48 कोस के चेयरमैन रविंद्र सांगवान और गांव के सरपंच बलविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के मार्गदर्शन में प्रदेशभर के गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। गांव ठोल में इस नए ट्यूबवेल के चालू होने से पेयजल व्यवस्था बेहद मजबूत होगी और ग्रामीणों को पानी की किल्लत से स्थायी राहत मिलेगी।
सरपंच बलविंदर सिंह ने बताया कि ग्रामीण काफी समय से इस ट्यूबवेल की मांग कर रहे थे, जिसे चेयरमैन सुभाष कलसाना के प्रयासों से पूरा किया गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 10 से 12 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।

