Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

मार्केट कमेटी के डीएमईओ सस्पेंड, पंचकूला रहेगा मुख्यालय

छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करने का आरोप, सुल्तान बोले- झूठी शिकायत दी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फतेहाबाद डीएमईओ सुल्तान सिंह
Advertisement

प्रदेश सरकार ने फतेहाबाद के डिस्ट्रिक्ट मार्केटिंग इंफोर्समेंट ऑफिसर (डीएमईओ) सुल्तान सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक धर्मेंद्र सिंह ने 3 अगस्त को उनके सस्पेंशन के आदेश जारी किए थे, जो 5 अगस्त को सामने आए।

सस्पेंशन की अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पंचकूला स्थित हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक का कार्यालय रहेगा और वे बिना पूर्वानुमति अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। हालांकि, जारी आदेश में सस्पेंशन की वजह स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करने की शिकायत पर हुई बताई जा रही है। वहीं, मामले पर डीएमईओ सुल्तान सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया चलाना भी नहीं आता। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें दिल्ली गए काफी समय बीत चुका है।

Advertisement

विवादों से पुराना नाता

Advertisement

मार्केट कमेटी सचिव रहने के दौरान सुल्तान सिंह का पूर्व में दिवंगत सोनाली फोगाट के साथ मारपीट का मामला काफी चर्चित रहा था। इसके अलावा, उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सुरजेवाला का करीबी माना जाता है। वर्ष 2019 के जींद उपचुनाव के दौरान भी उन पर सुरजेवाला के समर्थन में वोट मांगने के आरोप लगे थे, जिसकी शिकायत जजपा ने चुनाव आयोग से की थी।

Advertisement
×