भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र से मिले पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष जसमेर भटेड़ी
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसमेर भटेड़ी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने भटेड़ी को नई जिम्मेदारी की...
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसमेर भटेड़ी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने भटेड़ी को नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। मुलाकात के दौरान पंचायत स्तर तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने पर चर्चा हुई।
हुड्डा और दीपेंद्र ने विश्वास जताया कि भटेड़ी अपने अनुभव से कुरुक्षेत्र जिले में संगठन को नई मजबूती देंगे। जिलाध्यक्ष जसमेर भटेड़ी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे विधायक मनदीप चट्ठा के सहयोग से इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता राकेश वधवार, गोपाल कौशिक और सुभाष रामगढ़ भी मौजूद रहे।

