जनता से सीधा संवाद ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : बराला
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने क्षेत्र के नागरिकों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी नागरिकों की बात ध्यान से सुनी और उनका समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। सांसद बराला ने...
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने क्षेत्र के नागरिकों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी नागरिकों की बात ध्यान से सुनी और उनका समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। सांसद बराला ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व राज्य सरकार नायब सैनी के मार्गदर्शन में देश-प्रदेश का तेजी से विकास कर रही है। इस यात्रा में हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है।
बराला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देशभर में बुनियादी सुविधाओं को सशक्त किया जा रहा है, वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी के मार्गदर्शन में हर जिले में विकास की गति अब और तेज हुई है। विकसित भारत का हमारा दृष्टिकोण केवल बुनियादी ढांचे के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों को सशक्त बनाने, शासन में पारदर्शिता लाने और हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने की सरकार की प्राथमिकता को भी दर्शाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की निगरानी व्यक्तिगत स्तर पर की जाएगी।

