Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

अम्बाला छावनी में संपत्तियों के मालिकाना हक की मांग को लेकर सदर बाजार चौक पर धरना

अम्बाला छावनी की जमीन और संपत्तियों के मालिकाना हक से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर युवा नेत्री व टीम चित्रा की संस्थापक चित्रा सरवारा ने बुधवार को समर्थकों के साथ सदर बाजार चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अम्बाला छावनी में फ्री-होल्ड मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन करतीं चित्रा सरवारा व समर्थक। -हप्र
Advertisement

अम्बाला छावनी की जमीन और संपत्तियों के मालिकाना हक से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर युवा नेत्री व टीम चित्रा की संस्थापक चित्रा सरवारा ने बुधवार को समर्थकों के साथ सदर बाजार चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।

उन्होंने सरकार पर राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से इस मुद्दे पर केवल बैठकें हो रही हैं, लेकिन जनता को कोई ठोस समाधान नहीं मिला है। सरवारा ने कहा कि केंद्र, प्रदेश और स्थानीय स्तर पर एक ही दल की सरकार होने और विधायक के सात बार चुने जाने के बावजूद फ्री-होल्ड का मुद्दा लंबित है। उन्होंने सवाल उठाया कि नब्बे के दशक में अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) अनिवार्य करने और एक्साइज क्षेत्र की संपत्तियों की रजिस्ट्रियां बंद होने के क्या कारण रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग की कि संपत्तियों के बदलाव से जुड़े इन प्रस्तावों को सार्वजनिक किया जाए तथा स्पष्ट समयसीमा के तहत लोगों का मालिकाना हक सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

15 से शुरू होगी ‘आजाद अम्बाला कैंट’ मुहिम

Advertisement

चित्रा सरवारा ने घोषणा की कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) से टीम चित्रा ‘आजाद अम्बाला कैंट’ मुहिम शुरू करेगी। इसके तहत बूथ स्तर पर हस्ताक्षर व ऑनलाइन अभियान चलाया जाएगा तथा प्रभावित पक्षों से सुझाव लेकर उच्चस्तरीय कार्यालयों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक जनता को उसकी संपत्ति का वास्तविक अधिकार नहीं मिलता, यह संघर्ष जारी रहेगा।

Advertisement
×