सभी वार्डों में समान रूप से हो रहा विकास : कलसाना
हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना व वार्ड पार्षद अमित सिंगल ने वार्ड 8 में पार्कों के रेनोवेशन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। कलसाना ने कहा कि वार्ड 8 के महावीर पार्क और...
हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना व वार्ड पार्षद अमित सिंगल ने वार्ड 8 में पार्कों के रेनोवेशन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। कलसाना ने कहा कि वार्ड 8 के महावीर पार्क और ट्रायंगल पार्क के विकास पर करीब 34 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए शहरों और गांवों में लगातार जनहित के कार्य करवा रही है। पार्षद अमित सिंगल ने बताया कि वार्ड 8 के पार्कों में आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ अन्य विकास कार्य भी प्राथमिकता से करवाए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. एसएस आहुजा, पार्षद पंकज सिंगला, मदीप रावा, गौरव अरोड़ा, यशपाल सिंगला, पवन ढींगरा मौजूद रहे।

