Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आमजन की सहभागिता के बिना शहर का विकास संभव नहीं : बृज गुप्ता

निगम करनाल के मेयर प्रतिनिधि बृज गुप्ता ने बुधवार को वार्ड 15 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मोहल्लों का सघन निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, उनका असर धरातल पर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
करनाल के वार्ड में समस्याओं का जायजा लेते मेयर प्रतिनिधि बृज गुप्ता। -हप्र
Advertisement
निगम करनाल के मेयर प्रतिनिधि बृज गुप्ता ने बुधवार को वार्ड 15 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मोहल्लों का सघन निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, उनका असर धरातल पर दिखना अनिवार्य है। मेयर प्रतिनिधि और उनकी टीम ने गोरसी मोहल्ला, मिठन मोहल्ला, होली घाटी और चौधरी घाटी, कोट मोहल्ला, जोड़ियां कुआं सेवक सभा, सोरियो कुआं और श्री शंभूनाथ मोहल्ला, कुमार कुआं, लाल कुआं मोहल्ला और हनुमान गली का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने अपनी शिकायतों का अंबार लगा दिया। कई जगहों पर सीवर जाम और गंदगी के ढेर मिले। टूटी और जर्जर सड़कों के कारण होने वाले जलभराव की समस्या से लोगों ने अवगत करवाया। मेयर प्रतिनिधि ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई के लिए एक नियमित मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जाए ताकि जवाबदेही तय हो सके। बृज गुप्ता ने कहा कि आमजन की सहभागिता के बिना शहर का विकास संभव नहीं है। अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि हर शिकायत का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी की ओर से लापरवाही पाई गई, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement

इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि युद्धवीर सैनी ने मेयर प्रतिनिधि को बताया कि शहर के इन पुराने क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को अविलंब सुधारने की जरूरत है। मौके पर ललित चौधरी, प्रवीण गुप्ता और कुलदीप गुप्ता भी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×