‘नारायणगढ़ के विकास को मिली प्राथमिकता’
मुख्यमंत्री द्वारा पेश बजट का भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अम्बली ने स्वागत किया और इसे प्रदेश के विकास और जनकल्याण को समर्पित बजट बताया है। बजट प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों और व्यापारियों सहित समाज के हर वर्ग...
मुख्यमंत्री द्वारा पेश बजट का भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अम्बली ने स्वागत किया और इसे प्रदेश के विकास और जनकल्याण को समर्पित बजट बताया है। बजट प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों और व्यापारियों सहित समाज के हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में नारायणगढ़ क्षेत्र के विकास को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। बजट में प्रदेश में चार नए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान स्थापित करने की घोषणा की गई है, जिनमें से एक राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नारायणगढ़ में भी स्थापित किया जायेगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे और उन्हें अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी। 18 स्थानों पर नए डायलिसिस केंद्र स्थापित किए जायेंगे। इनमें नारायणगढ़ को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 10 नए आईएमटी स्थापित करने की योजना बनाई गई है।

